1962 और 1971 की जंग में शामिल सेवानिवृत्त मेजर सुभाष गावंड का ठाणे में निधन

Ads

1962 और 1971 की जंग में शामिल सेवानिवृत्त मेजर सुभाष गावंड का ठाणे में निधन

  •  
  • Publish Date - May 7, 2026 / 04:59 PM IST,
    Updated On - May 7, 2026 / 04:59 PM IST

ठाणे, सात मई (भाषा) वर्ष 1962 और 1971 की जंग में शामिल रहे मेजर सुभाष गावंड (सेवानिवृत्त) का बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के ठाणे में वृद्धावस्था संबंधी समस्याओं के कारण निधन हो गया। मेजर के परिवार ने यह जानकारी दी।

वह 88 वर्ष के थे।

शहर के गावंड बाग क्षेत्र के निवासी मेजर सुभाष गावंड 1960 में भारतीय सेना की महार रेजिमेंट की आठवीं बटालियन में सेकंड लेफ्टिनेंट के रूप में शामिल हुए थे।

मेजर सुभाष गावंड की बेटी ने मीडिया को बताया कि सेना में अपने 22 वर्षों के कार्यकाल के दौरान उनके पिता ने 1962 के भारत-चीन युद्ध और 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में देश के लिए लड़ाई लड़ी।

उन्होंने बताया, “सेवानिवृत्ति के बाद का उनका (मेजर सुभाष गावंड का) जीवन युवाओं में अनुशासन और देशभक्ति की भावना उत्पन्न करने के लिए समर्पित था। उन्होंने लड़कों और लड़कियों को रक्षा बलों के लिए तैयार करने के लिए ‘जिज्ञासा संडे मिलिट्री स्कूल’ की स्थापना भी की थी।”

भाषा जितेंद्र पवनेश

पवनेश