बंगाल के सुंदरबन में बाघ के हमले में केंकड़ा पकड़ने वाले की मौत

बंगाल के सुंदरबन में बाघ के हमले में केंकड़ा पकड़ने वाले की मौत

बंगाल के सुंदरबन में बाघ के हमले में केंकड़ा पकड़ने वाले की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: September 3, 2020 2:14 pm IST

कैनिंग, तीन सितंबर (भाषा) पश्चिम बंगाल के सुंदरबन में बृहस्पतिवार को बाघ ने केकड़ा पकड़ने वाले एक व्यक्ति को मार डाला। एक वन अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह सुंदरबन तटीय पुलिस थाना क्षेत्र के कुम्हारी गांव के निवासी बाबूलाल रप्टन और केनाराम मंडल बृहस्पतिवार सुबह मरीचझापी द्वीप के चिल्मारी नहर पर नाव से गए।

अधिकारी ने कहा कि जब वे दोनों केकड़ा पकड़ रहे थे तभी एक बाघ ने पीछे से रप्टन पर हमला किया और उसे जंगल में खींच ले गया।

उन्होंने कहा कि मंडल ने मदद के लिए शोर मचाया। इसके बाद केकड़ा पकड़ने वाले क्षेत्र के अन्य लोगों ने बाघ का पीछा किया और रप्टन का शव लेकर आए।

अधिकारी ने कहा कि रप्टन तीन लोगों के परिवार में एकमात्र कमाने वाला था।

पिछले 30 दिनों में दक्षिण 24 परगना जिले में इस क्षेत्र में बाघ के हमलों में केकड़ा पकड़ने वाले छह लोग मारे जा चुके हैं।

भाषा शुभांशि शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में