जालंधर।उस बेरोजगार ने कभी सोचा भी नहीं था कि मज़बूरी के चलते किन्नर बनने की सजा उसे इस तरह मिलेगी। दरअसल जालंधर के उजाला नगर निवासी दीपक कुमार के पास रोजगार नहीं था। आर्थिक तंगी के चलते वो रोज रात को लड़कियों के कपड़े पहन कर किन्नरों के टोली में निकलता था।
ये भी पढ़े –मोबाइल छीनकर भाग रहे मजनू की जमकर धुनाई ..वीडियो वायरल
रोज की तरह दीपक सोमवार को देर रात भी किन्नरों के साथ निकला था लेकिन अचानक सुबह उस युवक का शव उसके घर के पास देखा गया।इस घटना के बाद आस -पास के इलाके में दहशत फ़ैल गई है।दीपक का हाथ कटा हुआ और टांग व शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरे घाव के निशान दिखाई दे रहे हैं जिससे हत्या के पहले मारपीट की भी आशंका व्यक्त की जा रही है।
ये भी पढ़े –कोचिंग के लिए निकले बच्चे की नदी में डूबने से मौत
जालंधर थाना नंबर पांच की पुलिस इस हत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी है ।परिवार इस हत्या के पीछे कुछ दिन पूर्व दीपक कुमार का कुछ पास के लोगों से हुआ झगड़ा ही बता रहे हैं। मृतक के भाई अशोक कुमार के बयान पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि दीपक किन्नर नहीं था, लेकिन कोई काम न होने के कारण वह किन्नरों की टोली में लड़कियों के कपड़े पहन कर किन्नरों की टोली के साथ जाता था यह वजह भी उसकी हत्या की कड़ी बन सकती है।
वेब डेस्क IBC24