नोएडा:बस की टक्कर में साइकिल सवार की मौत

Ads

नोएडा:बस की टक्कर में साइकिल सवार की मौत

  •  
  • Publish Date - June 29, 2026 / 10:40 AM IST,
    Updated On - June 29, 2026 / 10:40 AM IST

नोएडा, 29 जून (भाषा) नोएडा थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सलारपुर कॉलोनी के पास एक बस चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक साइकिल सवार को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि गेझा गांव के अजय कुमार (29) रविवार रात को साइकिल से सलारपुर गांव के पास से गुजर रहे थे, तभी एक बस चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी।

शुक्ल ने बताया कि इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एक अन्य घटना में सूरजपुर में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई।

सूरजपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि बुलंदशहर हाल निवासी मनीष (24) श्याम विहार कॉलोनी में एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।

कुमार ने बताया कि उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भाषा सं वैभव शोभना

शोभना