जयपुर, 29 जून (भाषा) जयपुर जिले में दूदू के पास सोमवार को सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार यह हादसा जयपुर-अजमेर राजमार्ग पर हुआ, जब एक तेज रफ़्तार ट्रक ने सड़क पर खड़ी निजी बस को टक्कर मार दी।
पुलिस ने बताया कि मोखमपुरा थाना क्षेत्र में बस खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़ी थी। बस में सवार लगभग 20 लोग चित्तौड़गढ़ से जयपुर आ रहे थे। पुलिस ने कहा कि पीछे से आ रहे एक ट्रक ने खड़ी बस को टक्कर मार दी, जिससे वहां खड़े तीन लोगों की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान मधुराज (30), राहुल (29) और बस चालक साताराम (30) के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भाषा पृथ्वी वैभव
वैभव