राजस्थान में दिन का तापमान चढ़ा, कहीं-कहीं हल्की बारिश

राजस्थान में दिन का तापमान चढ़ा, कहीं-कहीं हल्की बारिश

राजस्थान में दिन का तापमान चढ़ा, कहीं-कहीं हल्की बारिश
Modified Date: February 24, 2026 / 11:57 am IST
Published Date: February 24, 2026 11:57 am IST

जयपुर, 24 फरवरी (भाषा) राजस्थान में दिन का तापमान बढ़ने लगा है और बीते चौबीस घंटे में बाड़मेर में अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य में इस दौरान कहीं-कहीं पर हल्की बारिश भी हुई। सबसे अधिक 10.0 मिलीमीटर बारिश दौसा में हुई।

मौसम केंद्र ने बताया कि मंगलवार सुबह तक बीते चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 35.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान सिरोही में 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

इसके अनुसार, आगामी एक सप्ताह तक अधिकतर भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है जबकि तापमान में 2-3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

भाषा पृथ्वी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में