तेलंगाना के दवा संयंत्र विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 41 हुई

तेलंगाना के दवा संयंत्र विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 41 हुई

तेलंगाना के दवा संयंत्र विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 41 हुई
Modified Date: July 6, 2025 / 03:27 pm IST
Published Date: July 6, 2025 3:27 pm IST

हैदराबाद, छह जुलाई (भाषा) तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में सिगाची इंडस्ट्रीज के दवा संयंत्र में हुए विस्फोट में रविवार को एक और व्यक्ति की मौत हो जाने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 41 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि व्यक्ति का अस्पताल में इलाज किया जा रहा था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि 30 जून को हुए विस्फोट में झुलसे व्यक्ति ने रविवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि रविवार तक 18 लोगों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में किया जा रहा था जबकि 14 घायलों को पहले ही छुट्टी दे दी गई थी।

अधिकारी ने बताया कि 40 लोगों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि पशम्यलारम स्थित संयंत्र में विस्फोट के बाद लापता हुए नौ लोगों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

अधिकारियों ने पहले बताया था कि दुर्घटना के समय संयंत्र में 143 लोग काम कर रहे थे और उनमें से 61 सुरक्षित हैं।

भाषा जितेंद्र सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में