दिल्ली: बेगमपुर मार्केट में एक दुकान में आग लग गई

Ads

दिल्ली: बेगमपुर मार्केट में एक दुकान में आग लग गई

  •  
  • Publish Date - April 10, 2025 / 11:34 AM IST,
    Updated On - April 10, 2025 / 11:34 AM IST

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी के बेगमपुर मार्केट में बृहस्पतिवार को एक किराने की दुकान में आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

डीएफएस के अधिकारी ने बताया कि सुबह नौ बजकर 11 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली और दमकल के नौ वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया।

उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और फिलहाल किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

भाषा यासिर मनीषा

मनीषा