अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए दिल्ली भाजपा ने चंदा अभियान की शुरुआत की

Ads

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए दिल्ली भाजपा ने चंदा अभियान की शुरुआत की

  •  
  • Publish Date - February 1, 2021 / 07:15 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:58 PM IST

नयी दिल्ली, एक फरवरी (भाषा) भाजपा की दिल्ली इकाई ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा एकत्र करने के अभियान की शुरुआत सोमवार को की।

इससे पहले भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने किसान आंदोलन के मद्देनजर उत्तर-पूर्वी दिल्ली में प्रस्तावित अपने रथ यात्रा कार्यक्रम को स्थगित कर दिया।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल फरवरी में हुए सांप्रदायिक दंगों के कारण 50 से अधिक लोगों की मौत हुई थी जबकि 300 से अधिक लोग घायल हुए थे।

तिवारी ने कहा कि शहर के मौजूदा हालात के चलते उन्होंने अपनी रथ यात्रा स्थगित की है।

तिवारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ वर्तमान परिस्थितियों में दिल्ली पुलिस बेहतरीन कार्य कर रही है। सीमा पर किसानों के आंदोलन और शहर में हुए विस्फोट को देखते हुए मैंने रथ यात्रा टालने का निर्णय लिया है। हालात सामान्य होने पर रथ यात्रा निकाली जाएगी।’’

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने वजीरपुर के वाल्मीकि मंदिर से अभियान की शुरुआत की। यह अभियान 27 फरवरी तक शहर भर में चलाया जाएगा।

भाषा शफीक अर्पणा

अर्पणा