दिल्ली : युवा कांग्रेस के कार्यालय के बाहर अवरोधक लगाए गए

दिल्ली : युवा कांग्रेस के कार्यालय के बाहर अवरोधक लगाए गए

दिल्ली : युवा कांग्रेस के कार्यालय के बाहर अवरोधक लगाए गए
Modified Date: July 24, 2026 / 12:18 am IST
Published Date: July 24, 2026 12:18 am IST

नयी दिल्ली, 23 जुलाई (भाषा) भारतीय युवा कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने उसके कार्यालय को तीन घंटे से अधिक समय तक अवरोधक लगाकर बंद रखा और पार्टी कार्यकर्ताओं को कार्यालय में प्रवेश करने और बाहर निकलने से रोका गया।

युवा कांग्रेस के अनुसार, शाम करीब छह बजे पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों ने कार्यालय के बाहर अवरोधक लगा दिए।

संगठन का आरोप है कि अंदर मौजूद कार्यकर्ताओं को बाहर नहीं निकलने दिया गया, जबकि अन्य कार्यकर्ताओं को कार्यालय में प्रवेश से रोक दिया गया।

युवा कांग्रेस की ओर से जारी एक वीडियो में संगठन के सदस्य मनीष शर्मा पुलिसकर्मियों से कार्रवाई पर सवाल करते हुए कहते दिखाई दिए, ‘यह हद हो गई। हमें बाहर क्यों नहीं जाने दे रहे हैं? कार्यालय को क्यों बंद कर दिया गया है?’

उन्होंने यह भी पूछा कि कार्यालय बंद करने का आदेश किसने दिया।

हालांकि, इस संबंध में दिल्ली पुलिस की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

युवा कांग्रेस ने नीट प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी की और पुलिस कार्रवाई की आलोचना की। संगठन ने अपने मुख्यालय की घेराबंदी के कारणों पर सवाल उठाते हुए नयी दिल्ली के कुछ हिस्सों में इंटरनेट सेवाएं बाधित किए जाने का भी सवाल किया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 21 जुलाई को परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए जाने के बाद से युवा कांग्रेस कार्यालय के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात हैं। वहां पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के साथ हिरासत में लेने वाली बसें भी खड़ी हैं।

भाषा

राखी रंजन

रंजन


लेखक के बारे में