दिल्ली: यमुना नदी में डूबे चार में से एक लड़के का शव मिला, तीन की तलाश जारी

Ads

दिल्ली: यमुना नदी में डूबे चार में से एक लड़के का शव मिला, तीन की तलाश जारी

  •  
  • Publish Date - July 15, 2026 / 02:52 PM IST,
    Updated On - July 15, 2026 / 02:52 PM IST

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (भाषा) दिल्ली में तीन दिन पहले यमुना में नहाते वक्त तेज़ धारा में बह गए चार में से एक नाबालिग लड़के का शव बुधवार को बरामद कर लिया गया जबकि तीन अन्य की तलाश जारी है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

दिल्ली बोट क्लब की सहायता से उत्तरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में यमुना नदी से राहुल नामक लड़के का शव बरामद किया गया।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), दिल्ली अग्निशमन सेवा, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) और दिल्ली पुलिस की टीमें तीन अन्य लड़कों अंशू, सौरभ और अमनदीप की तलाश कर रही हैं।

पुलिस को संदेह है कि लगभग 15 साल के लड़के नदी की तेज धारा में काफी दूर तक बह गए हैं।

चारों लड़के 12 जुलाई को नदी में नहाने गए थे।

भाषा नोमान नोमान अविनाश

अविनाश