दिल्ली की मुख्यमंत्री ने बजट से पहले किसानों और अन्य श्रमिकों के साथ परामर्श किया

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने बजट से पहले किसानों और अन्य श्रमिकों के साथ परामर्श किया

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने बजट से पहले किसानों और अन्य श्रमिकों के साथ परामर्श किया
Modified Date: March 20, 2026 / 12:41 am IST
Published Date: March 20, 2026 12:41 am IST

नयी दिल्ली, 19 मार्च (भाषा) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को ‘गिग वर्कर्स’, मजदूरों, किसानों और राष्ट्रीय राजधानी के ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के साथ बजट से पूर्व परामर्श किया।

‘गिग वर्कर्स’ उन श्रमिकों को कहा जाता है जिनका काम अस्थायी होता है।

दिल्ली सरकार 23 मार्च से शुरू होने वाले आगामी बजट सत्र में वर्ष 2025-26 के लिए अपना वार्षिक बजट पेश करेगी। वित्त विभाग का प्रभार भी संभाल रहीं रेखा गुप्ता 24 मार्च को बजट पेश करेंगी।

प्रत्येक समूह के लिए अलग-अलग बैठकें आयोजित की गईं। बैठक में श्रम मंत्री कपिल मिश्रा और दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड के अध्यक्ष राजकुमार चौहान भी उपस्थित रहे।

आधिकारिक बयान के अनुसार, गिग वर्कर्स और चालकों ने बेहतर कार्य परिस्थितियों, सामाजिक सुरक्षा और सुरक्षित पार्किंग की मांग की।

उन्होंने सरकार से ‘इलेक्ट्रिक’ वाहन के बुनियादी ढांचे का विस्तार करने और महिलाओं को ई-वाहन खरीदने के लिए सब्सिडी देने का भी आग्रह किया।

किसानों और ग्रामीण प्रतिनिधियों ने कृषि बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से अपनी विभिन्न मांगें रखीं।

किसानों ने कृषि से संबंधित सब्सिडी तथा प्रोत्साहन योजनाओं का आह्वान किया।

गुप्ता ने कहा कि सरकार किसानों की चिंताओं के समाधान की दिशा में काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘गिग वर्कर्स’ के अधिकारों तथा सुरक्षा को सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।

भाषा प्रचेता देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में