दिल्ली कांग्रेस ने जल संकट को लेकर प्रवेश साहिब सिंह का इस्तीफा मांगा

Ads

दिल्ली कांग्रेस ने जल संकट को लेकर प्रवेश साहिब सिंह का इस्तीफा मांगा

  •  
  • Publish Date - May 26, 2026 / 10:13 PM IST,
    Updated On - May 26, 2026 / 10:13 PM IST

नयी दिल्ली, 26 मई (भाषा) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न इलाकों में पीने के पानी की किल्लत को लेकर मंगलवार को रेखा गुप्ता शासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार का जल संकट से निपटने का दावा केवल खोखली बयानबाजी साबित हुआ है।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ नरेश कुमार ने पानी की कमी के लिए जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके इस्तीफे और जल बोर्ड के सीईओ को बर्खास्त करने की मांग की।

उन्होंने एक बायन में चेतावनी दी कि यदि इन मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया तो प्रदेश कांग्रेस पूरे दिल्ली में “मटका फोड़ प्रदर्शन” करेगी और जनता के साथ सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज किया जाएगा।

कुमार ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड टैंकरों के जरिए भी लोगों की जरूरत पूरी करने में विफल साबित हो रहा है और लोग मामूली जरूरतों के लिए भी पानी खरीदने को मजबूर हैं।

उन्होंने कहा कि रेखा गुप्ता सरकार का जल संकट से निपटने का दावा केवल खोखली बयानबाजी साबित हुआ है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान दिल्ली को टैंकर मुक्त बनाने, हर घर तक साफ पानी पहुंचाने, जल शोधन क्षमता बढ़ाने, यमुना की सफाई, औद्योगिक प्रदूषण रोकने और गर्मी के मौसम में बिना बाधा पेयजल उपलब्ध कराने जैसे बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन इनमें से किसी भी वादे पर गंभीरता से अमल नहीं किया गया।

भाषा नोमान नोमान माधव

माधव