Delhi Education Ministry Fire Video/Image: AI Generated
Delhi Education Ministry Fire Video: दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में भीषण आग लग गई है। आगजनी के बाद अफरा तफरी का माहौल है। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि, आग ITO इलाके में स्थित स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर की दूसरी मंजिल पर लगी है। यह स्कूल शिक्षा मंत्रालय के इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस के अंतर्गत आता है।
जानकारी अनुसार, पहले एसी में शार्ट शर्किट होने से आग (Delhi Education Ministry Fire Video) लगी थी, जो तेज हवाओं में पूरे बिल्डिंग में फैलते जा रही थी। फिलहाल कफ मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। गनीमत रही कि समय रहते फैकल्टी और छात्रों को बिल्डिंग से सुरक्षित निकाल लिया गया। समय के साथ आग की लपटें तीन कमरों में फैल चुकी थीं और धीरे धीरे यह आग तीसरी मंजिल तक भी पहुंच गई।
#WATCH | दिल्ली | विकास मार्ग पर शिक्षा मंत्रालय के कार्यालय की दूसरी मंज़िल पर लगी आग को बुझाने के प्रयास जारी हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/8rkT2j2KJs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 1, 2026
#WATCH | Delhi | Efforts underway to douse the fire on the second floor of the Ministry of Education office, Vikas Marg. Further details awaited. https://t.co/p8Ukdd9pRw pic.twitter.com/qPPVU3Pb8n
— ANI (@ANI) June 1, 2026