Delhi Firing News | Photo Credit: IBC24
नयी दिल्ली: Delhi Firing News देश की राजधानी दिल्ली में से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बार फिर फायरिंग की घटना हुई है। बताया जा रहा है कि करोल बाग में शुक्रवार तड़के एक व्यक्ति गोलीबारी की घटना में घायल हो गया।
Delhi Firing News पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज और अस्पताल से सुबह तीन बजकर 55 मिनट पर घटना की सूचना मिली, जिसमें बताया गया कि आनंद पर्वत निवासी रोहित नामक एक व्यक्ति को गोली लगने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि घायल व्यक्ति वर्तमान में चिकित्सा निगरानी में है और उसने गोलीबारी में शामिल संदिग्धों के बारे में जानकारी दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से दो खोखे और एक कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
#WATCH दिल्ली: करोल बाग में कालका दास चौक के पास फायरिंग की घटना के बाद फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। pic.twitter.com/UqnL7sPGJ3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 24, 2026