कोरोना वायरस का टीका आने तक नहीं खुलेंगे स्कूल, बच्चों को 6 महीने तक मुफ्त मिलेगा राशन: सीएम अरविंद केजरीवाल

कोरोना वायरस का टीका आने तक नहीं खुलेंगे स्कूल, बच्चों को 6 महीने तक मुफ्त मिलेगा राशन: सीएम अरविंद केजरीवाल

कोरोना वायरस का टीका आने तक नहीं खुलेंगे स्कूल, बच्चों को 6 महीने तक मुफ्त मिलेगा राशन: सीएम अरविंद केजरीवाल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: December 29, 2020 8:41 am IST

नयी दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली सरकार मध्याह्न भोजन योजना के तहत अपने छात्रों को छह महीने तक सूखा राशन देगी। कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण स्कूलों के मार्च से बंद होने के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।

Read More: कान्हा राष्ट्रीय उद्यान पहुंची राज्यपाल अनुसुइया उइके, स्थानीय कलाकारों और उनकी कलाकृतियों को सराहा

मंडावली इलाके के एक सरकारी स्कूल में सूखा राशन बांटने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में केजरीवाल ने कहा, ‘‘ जब स्कूल बंद थे, तो हमने मध्याह्न भोजन योजना के लिए अभिभावकों को पैसे भेजने का फैसला किया था, लेकिन अब हमने छात्रों को छह महीने तक सूखा राशन देने का निर्णय किया है।’’

Read More: हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, अच्छी नौकरी देने के नाम पर बुलायी जाती थीं लड़कियां

देश में कोविड-19 के मद्देनजर मार्च से स्कूल बंद है। 15 अक्टूबर को कुछ राज्यों में आंशिक रूप से स्कूल खोले गए थे। दिल्ली सरकार ने हालांकि कहा है कि कोरोना वायरस का टीका आने तक राष्ट्रीय राजधानी में स्कूल नहीं खुलेंगे।

Read More: UK से लौटे 4 लोगों को किया गया चिन्हित, कोरोना के नए स्ट्रेन से हो सकते हैं संक्रमित, मंत्री रविंद्र चौबे ने कही ये बात…

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"