दिल्ली: गेस्ट हाउस में शख्स ने फंदा लगाकर खुदकुशी की

Ads

दिल्ली: गेस्ट हाउस में शख्स ने फंदा लगाकर खुदकुशी की

  •  
  • Publish Date - April 16, 2026 / 10:31 AM IST,
    Updated On - April 16, 2026 / 10:31 AM IST

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल (भाषा) दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालकाजी इलाके में एक गेस्ट हाउस में 28 वर्षीय व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि जिस व्यक्ति का शव बरामद किया गया, वह एक महिला के साथ यहां ठहरने आया था और दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया।

पुलिस के मुताबिक, बहस के दौरान व्यक्ति ने महिला को कथित तौर पर धक्का दिया, जिससे वह बेहोश होकर गिर गई और माना जा रहा है कि उस वक्त दोनों नशे में थे।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद व्यक्ति को लगा की महिला की मौत हो गई, जिससे भयभीत होकर उसने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के मुताबिक, “शाम को जब महिला को होश आया, तो उसने व्यक्ति को फंदे से लटका पाया और शोर मचाने के बाद गेस्ट हाउस के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचित किया।”

पुलिस की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि फॉरेंसिक की एक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।

पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है।

भाषा नोमान जितेंद्र

जितेंद्र