दिल्ली: युवक ने मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर जान दी

दिल्ली: युवक ने मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर जान दी

दिल्ली: युवक ने मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर जान दी
Modified Date: July 8, 2023 / 02:48 pm IST
Published Date: July 8, 2023 1:08 pm IST

नयी दिल्ली, आठ जुलाई (भाषा) दिल्ली मेट्रो के कैलाश कॉलोनी स्टेशन पर शनिवार सुबह 25 वर्षीय एक युवक ने कथित तौर पर मेट्रो रेल के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान अजय अर्जुन शर्मा के रूप में हुई है, जो ईस्ट ऑफ कैलाश का रहने वाला था।

उसने कहा कि अजय के शव को मेट्रो पटरी से हटाकर अस्पताल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, अपराध शाखा को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है और सीसीटीवी फुटेज इकट्ठा किए जा रहे हैं।

उसने कहा कि घटना से मेट्रो परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा।

पुलिस ने कहा कि दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा-174 (आत्महत्या जैसे मामलों में पुलिस का जांच करना और रिपोर्ट देना) के तहत कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

भाषा जितेंद्र पारुल

पारुल


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।