नयी दिल्ली, 16 फरवरी (भाषा) दिल्ली के रोहिणी इलाके में पारिवारिक विवाद के कारण 27 वर्षीय फिजियोथेरेपिस्ट पर उसके जीजा ने महिलाओं के कपड़े पहन कर हमला किया और उसका गला काट दिया । पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान जय प्रकाश यादव के रूप में हुई है, जो नजफगढ़ का रहने वाला है और एक कोचिंग सेंटर में शिक्षक के रूप में काम करता है।
पुलिस ने कहा, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यादव का अप्रैल 2025 से उसकी पत्नी और उसके परिवार के साथ विवाद था।
पुलिस ने कहा कि बुध विहार पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।
भाषा राखी रंजन
रंजन