लेंगपुई भूमि सौदे में अनियमितताओं से अगर मेरा संबंध साबित होगा तो इस्तीफा दे दूंगा : लालदुहोमा

Ads

लेंगपुई भूमि सौदे में अनियमितताओं से अगर मेरा संबंध साबित होगा तो इस्तीफा दे दूंगा : लालदुहोमा

  •  
  • Publish Date - February 17, 2026 / 12:24 AM IST,
    Updated On - February 17, 2026 / 12:24 AM IST

आइजोल, 16 फरवरी (भाषा) मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने सोमवार को कहा कि अगर कोई भी सबूत उन्हें लेंगपुई भूमि सौदे के विवाद में कथित वित्तीय अनियमितताओं से जोड़ता है तो वह अपने पद से इस्तीफा दे देंगे।

रिश्वत लेने के आरोपों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने विपक्ष को इस दावे को साबित करने की चुनौती दी।

लालदुहोमा ने कहा, ‘‘अगर इस मामले में मेरी संलिप्तता सबूतों के साथ साबित हो जाती है, तो मैं खुद को इस राज्य का नेतृत्व करने के योग्य नहीं समझूंगा और तुरंत इस्तीफा दे दूंगा।’’

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री जॉन रोतलुआंग्लियाना ने 13 फरवरी को लालदुहोमा पर कथित घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया और दावा किया कि उन्होंने भारी कमीशन प्राप्त किया था।

भाषा यासिर रंजन

रंजन