दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
Modified Date: November 29, 2022 / 07:45 pm IST
Published Date: April 3, 2021 5:20 am IST

नयी दिल्ली, तीन अप्रैल (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

दिल्ली में सुबह आसमान साफ रहा और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।

सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 50 प्रतिशत दर्ज किया गया।

दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 16.2 डिग्री और 34 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहा।

भाषा

नेहा वैभव

वैभव


लेखक के बारे में