दिल्ली में न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: September 16, 2022 10:44 am IST

नयी दिल्ली, 16 सितंबर (भाषा) दिल्ली में शुक्रवार को सुबह बारिश होने की वजह से मौसम सुहाना रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे और इस महीने में अब तक सबसे कम तापमान है।

शहर के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार को पूरी रात पानी बरसा तथा शुक्रवार को दिन में और बारिश होने का अनुमान है। शुक्रवार को सुबह सापेक्षिक आर्द्रता 100 फीसदी दर्ज की गई।

आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, “दिल्ली में बृहस्पतिवार को सुबह 8.30 बजे से शुक्रवार को सुबह 8.30 बजे के बीच 4.1 मिलीमीटर बारिश हुई।”

अधिकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने के आसार हैं।

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस महीने में अब तक सबसे कम तापमान है।

भाषा पारुल मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में