दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Ads

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

  •  
  • Publish Date - February 7, 2021 / 04:48 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:42 PM IST

नयी दिल्ली, सात फरवरी (भाषा) दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और सुबह हल्का कोहरा छाया रहा।

मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दिन में मौसम साफ रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 97 फीसदी थी।

भाषा सिम्मी नेत्रपाल

नेत्रपाल