दिल्ली में सुबह छाया रहा हल्का कोहरा, न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Ads

दिल्ली में सुबह छाया रहा हल्का कोहरा, न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

  •  
  • Publish Date - February 15, 2021 / 06:32 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:41 PM IST

नयी दिल्ली, 15 फरवरी (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह हल्का कोहरा छाये रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान सुबह 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम वैज्ञानिकों ने ने बताया कि दिल्ली के कई हिस्सों में सुबह हल्का कोहरा छाया रहा।

आईएमडी के अनुसार पालम वेधशाला में न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भाषा निहारिका दिलीप

दिलीप