दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में डेंगू के 129 नये मामले आए : रिपोर्ट

दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में डेंगू के 129 नये मामले आए : रिपोर्ट

दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में डेंगू के 129 नये मामले आए : रिपोर्ट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: September 26, 2022 10:24 pm IST

नयी दिल्ली, 26 सितंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कुछ दिनों में डेंगू के लगभग 130 नये मामले सामने आने के साथ ही इस साल अब तक मच्छर-जनित बीमारी से पीड़ित लोगों की संख्या 500 से अधिक हो गई है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

राजधानी में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते मच्छर जनित बीमारियों के मामलों में तेजी देखने को मिली है।

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की ओर से सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, केवल इसी महीने 21 सितंबर तक डेंगू के 281 मामले सामने आए हैं।

वहीं, दिल्ली में 17 सितंबर तक डेंगू के 396 मामले दर्ज किए गए थे। पिछले कुछ दिनों में 129 नये मामले सामने आए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल 21 सितंबर तक दर्ज किए गए कुल 525 मामलों में से 75 अगस्त महीने में दर्ज किए गए थे।

रिपोर्ट के अनुसार, यह 2017 के बाद से एक जनवरी से 21 सितंबर की अवधि के दौरान दर्ज किए गए डेंगू के मामलों की सर्वाधिक संख्या है। साल 2017 में यह आंकड़ा 1,807 था।

हालांकि, इस साल मच्छर जनित बीमारी के कारण अब तक किसी मरीज की मौत की खबर नहीं है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली में इस साल 21 सितंबर तक मलेरिया के 106 और चिकनगुनिया के 20 मामले भी सामने आए हैं।

नगर निगम ने बाद में एक बयान में कहा कि डेंगू के प्रसार को रोकने के लिए एक अभियान चलाया गया है।

भाषा फाल्गुनी दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।