दिल्ली : पटेल चेस्ट में छत के पंखे से बांधे गए फंदे पर लटका मिला छात्र

दिल्ली : पटेल चेस्ट में छत के पंखे से बांधे गए फंदे पर लटका मिला छात्र

दिल्ली : पटेल चेस्ट में छत के पंखे से बांधे गए फंदे पर लटका मिला छात्र
Modified Date: November 7, 2023 / 05:44 pm IST
Published Date: November 7, 2023 5:44 pm IST

नयी दिल्ली, सात नवंबर (भाषा) उत्तरी दिल्ली के पटेल चेस्ट इलाके में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा 25 वर्षीय एक छात्र अपने कमरे में छत के पंखे से बांधे गए फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार सोमवार रात करीब 10 बजे क्रिश्चियन कॉलोनी से उसे घटना की सूचना मिली।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश के छत्तरपुर का निवासी विनय राज अपने कमरे में पंखे से बांधे गए फंदे से लटका मिला और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने बताया कि दरवाजा खोलने के लिए अग्निशमन दल को मौके पर बुलाया गया।

पुलिस ने बताया कि राज प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटा था और वह अपनी पढ़ाई मुक्त विद्यालय से कर रहा था। उसने बताया कि राज का कुछ इलाज भी चल रहा है।

अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला।

भाषा धीरज पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में