दिल्ली की हवा में घुलने लगा जहर, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दी चेतावनी

दिल्ली की हवा में घुलने लगा जहर, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दी चेतावनी

दिल्ली की हवा में घुलने लगा जहर, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दी चेतावनी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: October 29, 2018 4:37 am IST

नई दिल्ली। मौसम में बदलाव का असर दिल्ली में सबसे पहले देखने मिलता है। दिल्ली की आबो हवा में धुंध की चादर अपना पैर पसारना शुरू कर दिया है। इस समय दिल्ली के मौसम में सबसे खराब वायु गुणवत्ता दर्ज की गई है।  सीपीसीबी  ने लोगों को सचेत किया है कि 1 नवंबर से 10 नवंबर के बीच घर से सुबह के समय न निकले। 

ये भी पढ़े –इंडोनेशिया में टेक ऑफ के 13 मिनट बाद क्रैश हुआ विमान ,188 यात्री थे सवार

देश की राजधानी में हवा की गुणवत्ता स्तर पर लगातार खराबी देखी जा रही है। हालत ये है कि दिल्ली की आबो हवा अब दिन प्रति दिन खराब होने लगी है। चिंता की बात है कि हालात इससे भी ज्यादा हालात बिगड़ने वाले है।  केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने बाकायदा चेतावनी जारी की है कि 1 नवंबर से 10 नवंबर के बीच लोग वॉकिंग करने सुबह न निकलें, क्योंकि दिल्ली की हवा आपको बहुत बीमार बनाने वाली होगी।

ये भी पढ़े –दिशा के लिए टाइगर श्रॉफ ने बदला खुद को ,अब दिशा नज़र आ रही किसी और के साथ

दिल्ली में रविवार को  धुंध की चादर छाई रही और इस मौसम की अब तक की सबसे खराब वायु गुणवत्ता दर्ज की गई. CPCB के आंकड़ों के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में कुल वायु गुणवत्ता सूचकांक 381 दर्ज किया गया जो बेहद खराब की श्रेणी में आता है. इस मौसम में खराब वायु गुणवत्ता का यह सबसे अधिक सूचकांक है जो प्रदूषण के गंभीर स्तर से कुछ ही नीचे है। 

वेब डेस्क IBC24

 


लेखक के बारे में