Delhi Weather Update: राजधानी में आज बदलेगा मौसम का मिजाज, कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई संभावना

Delhi Weather Update: राजधानी में आज बदलेगा मौसम का मिजाज, कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई संभावना

Delhi Weather Update: राजधानी में आज बदलेगा मौसम का मिजाज, कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई संभावना

Delhi Weather Update | Photo Credit: AI

Modified Date: June 3, 2026 / 02:56 pm IST
Published Date: June 3, 2026 11:10 am IST

नयी दिल्ली: Delhi Weather Update राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसी के साथ मौसम कार्यालय ने दिन में कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताते हुए ‘येलो अलर्ट’ (Delhi Rain Alert) जारी किया है। राष्ट्रीय राजधानी के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है।

Delhi Weather Update अन्य मौसम केंद्रों में पालम और लोधी रोड पर न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम का तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री कम, जबकि लोधी रोड का तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री कम रहा। रिज और आयानगर में न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 118 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘अत्यंत खराब’ और 401 से 500 ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।