आरक्षण की मांग : रेलवे ट्रेक पर डटे गुर्जर, कई ट्रेनें रद्द, कई के रूट बदले, एक स्पेशल ट्रेन चलेगी

Ads

आरक्षण की मांग : रेलवे ट्रेक पर डटे गुर्जर, कई ट्रेनें रद्द, कई के रूट बदले, एक स्पेशल ट्रेन चलेगी

  •  
  • Publish Date - February 10, 2019 / 09:59 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

जयपुर: राजस्थान में गुर्जर आरक्षण की मांग को लेकर पटरियों पर जमे हुए हैं । गुर्जरों के आंदोलन के चलते रेलवे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पश्चिम रेलवे और पश्चिम मध्य रेलवे की ओर से गुजर्र आंदोलन के चलते प्रभावित ट्रेनों की जानकारी मुहैया कराई गई है,सवाईमाधोपुर-बयाना के बीच गुर्जर आंदोलन के कारण ज्यादा भीड़ हो गई है,इसके चलते पश्चिम रेलवे ने बांद्रा टर्मिनस से सवाईमाधोपुर के बीच 10 से 14 फरवरी के बीच रात 8:15 पर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह सवाईमाधोपुर से दोपहर 1:45 बजे निकलेगी। इस रूट पर 31 ट्रेनें रद्द हैं और 47 के रूट में बदलाव है। वहीं, पश्चिम मध्य रेलवे ने जानकारी दी है कि रेलवे पटरियों पर गुर्जरों के जमा होने से 10 ट्रेनें प्रभावित हैं। वहीं गुर्जर नेता किरौड़ी सिंह बैंसला ने कहा है कि इस बार लड़ाई आर-पार की है। उन्होंने रविवार को भी दोहराया कि जब तक गुर्जर समुदाय को 5% आरक्षण नहीं मिल जाता, आंदोलन जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें- SBI ने होम लोन पर ब्याज दरों में की कटौती, उपभोक्ताओं को मिलेगा

5 प्रतिशत आरक्षण की मांग कर रहे हैं गुर्जरबता दें कि गुर्जर समाज सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्‍थानों में प्रवेश के लिए गुर्जर, रायका रेबारी, गडिया, लुहार, बंजारा और गड़रिया समाज के लोगों को पांच प्रतिशत आरक्षण की मांग कर रहे हैं। वर्तमान में अन्‍य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के अतिरिक्‍त 50 प्रतिशत की कानूनी सीमा में गुर्जरों को अति पिछड़ा श्रेणी के तहत एक प्रतिशत आरक्षण अलग से मिल रहा है। बैंसला ने कहा है कि जब तक उनकी 5% प्रतिशत आरक्षण की मांग पूरी नहीं हो जाती, वह आंदोलन जारी रखेंगे।

ये भी पढ़ें- यूपी-उत्तराखंड में जहरीली शराब ने बरपाया कहर, 108 लोगों की मौत, 175 गिरफ्तार

CM गहलोत ने डाली PM मोदी के पाले में गेंद

गुर्जरों के प्रदर्शन को देखते हुए राजस्‍थान के सीएम अशोक गहलोत ने आंदोलन का नेतृत्व कर रहे नेताओं से बातचीत करने की बात कही थी। उन्होंने अपील की थी कि लोग ट्रेन पटरियों पर बैठकर प्रदर्शन न करें। उनकी आरक्षण दिए जाने संबंधी मांग सिर्फ संविधान संशोधन करके ही पूरी की जा सकती है। इसके लिए समुदाय के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपना चाहिए।CM गहलोत ने डाली PM मोदी के पाले में गेंद
गुर्जरों के प्रदर्शन को देखते हुए राजस्‍थान के सीएम अशोक गहलोत ने आंदोलन का नेतृत्व कर रहे नेताओं से बातचीत करने की बात कही थी। उन्होंने अपील की थी कि लोग ट्रेन पटरियों पर बैठकर प्रदर्शन न करें। उनकी आरक्षण दिए जाने संबंधी मांग सिर्फ संविधान संशोधन करके ही पूरी की जा सकती है। इसके लिए समुदाय के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपना चाहिए।