Devar Bhabhi committed suicide: पेड़ के नीचे इस हाल में मिले देवर-भाभी, देखकर फटी रह गई पुलिस की आंखें, पूरे गांव में मचा कोहराम

Ads

Devar Bhabhi committed suicide: पेड़ के नीचे इस हाल में मिले देवर-भाभी, देखकर फटी रह गई पुलिस की आंखें, पूरे गांव में मचा कोहराम

  •  
  • Publish Date - March 9, 2026 / 10:37 AM IST,
    Updated On - March 9, 2026 / 11:25 AM IST

Devar Bhabhi committed suicide | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • बाड़मेर जिले के हाथला गांव में देवर-भाभी ने आत्महत्या की
  • दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था, आशंका है इसी कारण आत्मघाती कदम उठाया
  • पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए

बाड़मेर: Devar Bhabhi committed suicide देवर भाभी के रिश्तों को बेहद पवित्र माना जाता है, दोनों के रिश्ते को मां-बेटे के समान माना जाता है। लेकिन बीते कुछ दिनों से देवर-भाभी के रिश्तों को शर्मसार करने के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला राजस्थान से सामने आया है। जहां प्रेम प्रसंग के चलते देवर ने अपने भाभी के साथ मिलकर आत्महत्या कर ली। दोनों ने गांव के ही एक पेड़ में फांसी लगाकर सुसाइड कर दिया। जैसे ये खबर गांव में फैली पूरे ग्रामीणों में सनसनी फैल गई।

दोनों के बीच चल रहा था प्रेम प्रसंग

Devar Bhabhi News मिली जानकारी के अनुसार, मामला बाड़मेर जिले के सीमावर्ती इलाके के सेड़वा बाखासर थाना क्षेत्र के हाथला गांव का है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी संबंध के चलते दोनों ने यह आत्मघाती कदम उठाया। हाथला गांव की पुरानी कैंप के पास एक बबूल के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिए।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को नीचे उतारकर पीएम के लिए भेज दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।

महिला की पांच साल पहले हुई थी शादी

पुलिस के अनुसार, महिला समझूं मूल रूप से देहवा गांव की निवासी थी, जिसकी करीब पांच साल पहले हाथला गांव में शादी हुई थी। उसके कोई संतान नहीं हैं। मृतक युवक हाथला गांव का निवासी हैं और मृतका के रिश्ते में देवर लगता हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

इन्हें भी पढ़े:-

यह घटना कहाँ हुई?

राजस्थान के बाड़मेर जिले के हाथला गांव में।

आत्महत्या का कारण क्या बताया जा रहा है?

दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था, आशंका है इसी वजह से आत्महत्या की गई।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर जांच शुरू की।