जम्मू-कश्मीर के डीजीपी ने सांबा के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा की समीक्षा की

Ads

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी ने सांबा के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा की समीक्षा की

  •  
  • Publish Date - February 14, 2026 / 12:13 AM IST,
    Updated On - February 14, 2026 / 12:13 AM IST

जम्मू, 13 फरवरी (भाषा) जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नलिन प्रभात ने शुक्रवार को सांबा जिले का दौरा किया और सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए वरिष्ठ पुलिस एवं नागरिक प्रशासन अधिकारियों के साथ बैठक की।

अधिकारियों ने बताया कि डीजीपी ने समग्र सुरक्षा परिदृश्य का आकलन किया और सीमावर्ती जिलों में पुलिस की सतर्कता एवं तत्परता की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि बैठक में सांबा की उपायुक्त आयुषी सूदन, कठुआ के उपायुक्त राजेश शर्मा, सांबा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र मनहास और कठुआ की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहिता शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

भाषा नेत्रपाल

नेत्रपाल