चेन्नई, 28 जून (भाषा) द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) छात्र संघ ने रविवार को घोषणा की कि वह मादक पदार्थ से जुड़ी एक विवादास्पद ‘रील’ (वीडियो) के विरोध में तमिलनाडु के मानव संसाधन प्रबंधन मंत्री डी सरतकुमार को तत्काल बर्खास्त करने की मांग को लेकर 29 जून को राज्यव्यापी आंदोलन करेगा।
यह विरोध प्रदर्शन सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो के बाद हो रहा है, जिसमें मंत्री चेपॉक स्टेडियम में एक आईपीएल मैच के दौरान कथित तौर पर एक ‘सफेद पाउडर’ जैसी चीज को हाथ से मसलते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, बाद में उन्होंने स्पष्ट किया था कि वह उनके बच्चे की दवा थी।
यह वीडियो ‘अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ निषेध और अवैध तस्करी दिवस’ के अवसर पर सोशल मीडिया पर काफी प्रसारित हुआ था।
भाषा सुमित सुरेश
सुरेश