बागपत (उप्र), 20 फरवरी (भाषा) बागपत जिले के दोघट थाना क्षेत्र स्थित आजमपुर मुलसम गांव में दिल्ली पुलिस के एक आरक्षी ने कथित रूप से अपनी सरकारी पिस्तौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान पीयूष (30) निवासी आजमपुर मुलसम के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि पीयूष वर्ष 2018-19 में पिता की मृत्यु के बाद आश्रित कोटे से भर्ती हुआ था और वह अविवाहित था।
परिवार के सदस्यों के मुताबिक, पीयूष शुक्रवार को गांव आया हुआ था। शाम के समय उसने घर पर ही अपनी सरकारी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे गंभीर हालत में बड़ौत के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। बाद में जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दोघट थाना क्षेत्र के प्रभारी निरीक्षक सूर्यदीप सिंह ने बताया कि मौके से सरकारी पिस्तौल बरामद कर ली गई है।
भाषा सं आनन्द खारी
खारी