सरस्वती पूजा को वैलेंटाइन डे न मानें, प्रेमी जोड़ों के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई, पोस्टर लगाकर दी चेतावनी

Ads

सरस्वती पूजा को वैलेंटाइन डे न मानें, प्रेमी जोड़ों के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई, पोस्टर लगाकर दी चेतावनी

  •  
  • Publish Date - February 16, 2021 / 06:53 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:57 PM IST

कोलकाता, 17 फरवरी (भाषा)।  पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में पाए गए एक पोस्टर को लेकर विवाद शुरू हो गया, जिसमें लोगों को चेतावनी दी गई है कि सरस्वती पूजा के शुभ अवसर को वैलेंटाइन डे मानने की गलती न करें और इस दिन घूमते पाए जाने वाले प्रेमी जोड़ों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लंबे समय से, राज्य भर में शिक्षण संस्थानों में देवी सरस्वती पूजा करने के बाद छात्र-छात्राएं इस दिन एक साथ समय बिताते हुए देखे जाते हैं।
Read More News: सड़क निर्माण कार्य में लगे 8 वाहनों को नक्सलियों ने किया आग के हवाले

मंगलवार को उत्तरपारा शहर में हुगली नदी के पास एक दीवार पर चिपकाए गए पोस्टर को कथित तौर पर बजरंग दल द्वारा जारी किया गया था, लेकिन संगठन के एक नेता ने कहा कि संगठन इसमें शामिल नहीं है।
Read More News: चीख दबाने आरोपियों ने बजाया डीजे, कांग्रेस नेता के भतीजे के हत्या के मामले में पुलिस ने किया

बजरंग दल ‘वेलेंटाइन डे’ के जश्न के खिलाफ रहता है, क्योंकि उसका मानना है कि यह एक पश्चिमी अवधारणा है।

बंगाली में लिखे पोस्टर में यह भी कहा गया है कि जब हमारी सरकार आएगी, तो हमारी संस्कृति को ऐसे कृत्यों से बचाने के लिए कानून बनाएगी।
Read More News: मौत की नहर…हादसे से कहर! शुरू हुई सियासत, कांग्रेस ने पूछा- 32 सीटर बस में क्षमता से अधिक लोग

सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने इसे दकियानुसी बताया, जबकि भाजपा ने कहा कि किसी को भी इसको लेकर धमकी नहीं देनी चाहिए।