डिवाइडर से टकरा कर पलटी रोडवेज बस, ड्राइवर की मौत, कई यात्री घायल

डिवाइडर से टकरा कर पलटी रोडवेज बस, ड्राइवर की मौत, कई यात्री घायल

डिवाइडर से टकरा कर पलटी रोडवेज बस, ड्राइवर की मौत, कई यात्री घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: August 3, 2021 11:24 am IST

बदायूं (उप्र) तीन अगस्त (भाषा) बदायूं के थाना सहसवान क्षेत्र में दिल्ली से बदायूं आ रही रोडवेज बस मंगलवार सुबह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि कुछ बस यात्रियों को मामूली चोट आयी हैं ।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस चालक के शव को अपने कब्जे में ले लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार हादसा मंगलवार सुबह करीब पांच बजे बदायूँ के सहसवान में बदायूँ राजमार्ग पर स्थित डीपी महाविद्यालय के पास हुआ। रोडवेज बस दिल्ली से बदायूँ जा रही थी जैसे ही बस बदायूँ मेरठ राजमार्ग पर स्थित डीपी महाविद्यालय के पास पहुँची रोडवेज बस डिवाइडर में घुस कर पलट गई।

हादसे में बस चालक पंकज पाठक (40) की मौत हो गयी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने बस चालक के शव को अपने कब्जे में ले लिया, और घटना की सूचना बस चालक के परिजन को दी ।

बस में बैठी दो दर्जन से अधिक सवारियों को हल्की फुल्की चोटें आयी हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उनके गंतव्य को भेज दिया गया हैं ।

भाषा सं जफर

निहारिका शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में