केरल में स्कूल वैन और क्रेन की टक्कर में चालक की मौत, छह लोग घायल

Ads

केरल में स्कूल वैन और क्रेन की टक्कर में चालक की मौत, छह लोग घायल

  •  
  • Publish Date - April 16, 2026 / 05:17 PM IST,
    Updated On - April 16, 2026 / 05:17 PM IST

तिरुवनंतपुरम, 16 अप्रैल (भाषा) नवाईकुलम में एक स्कूल वैन बृहस्पतिवार को एक खड़ी क्रेन से टकरा गई। इस हादसे में वैन के चालक की मौत हो गई जबकि एक संस्थान के छह कर्मचारी घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान नागरूर निवासी शाजी के रूप में हुई है। शाजी वर्कला के पास स्थित अयिरूर के एमजीएम मॉडल विद्यालय में चालक के रूप में काम करता था।

पुलिस के मुताबिक यह घटना पूर्वाह्न करीब 11 बजे तब हुई जब शाजी स्कूल वैन से नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क कार्य के लिए खड़ी क्रैन से जा टकराया।

पुलिस ने कहा कि शाजी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चोटों के कारण उसकी मृत्यु हो गयी।

पुलिस ने बताया कि हादसे में एक शिक्षक समेत छह कर्मचारी घायल हुए जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कलंबलमन पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

भाषा पवनेश

पवनेश