सीमा के उस पार से मादक पदार्थों और अवैध हथियारों के रैकेट का भंडाफोड़, दो लोग गिरफ्तार: पंजाब पुलिस

Ads

सीमा के उस पार से मादक पदार्थों और अवैध हथियारों के रैकेट का भंडाफोड़, दो लोग गिरफ्तार: पंजाब पुलिस

  •  
  • Publish Date - April 11, 2026 / 05:01 PM IST,
    Updated On - April 11, 2026 / 05:01 PM IST

चंडीगढ़, 11 अप्रैल (भाषा) पंजाब पुलिस ने सीमा के उस पार से मादक पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी के रैकेट का शनिवार को भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया तथा 6.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बटाला पुलिस ने छह कारतूसों के साथ एक .30 कैलिबर की पिस्तौल और एक लाख रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘एक बड़ी सफलता, बटाला पुलिस ने सीमा के उस पार मादक पदार्थ और अवैध हथियारों के रैकेट का भंडाफोड़ किया, दो आरोपियों को पकड़ लिया और 6.5 किलोग्राम हेरोइन, छह कारतूसों के साथ एक .30 कैलिबर पिस्तौल तथा मादक पदार्थ से अर्जित किए गए एक लाख रुपये बरामद किए। यह बरामदगी जबरन वसूली, मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध हथियार नेटवर्क के बीच मजबूत सांठगांठ को उजागर करती है।’’

उन्होंने कहा कि जांच में पता चला है कि नेटवर्क के भीतर मौजूद कार्यकर्ताओं को हथियार मुहैया कराए जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि सिविल लाइंस थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है।

भाषा यासिर रंजन

रंजन