अहमदाबाद में आठ लाख रुपये के मादक पदार्थ बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Ads

अहमदाबाद में आठ लाख रुपये के मादक पदार्थ बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - August 16, 2026 / 10:09 PM IST,
    Updated On - August 16, 2026 / 10:09 PM IST

अहमदाबाद, 16 अगस्त (भाषा) अहमदाबाद पुलिस की अपराध शाखा ने रविवार को दानीलिमडा इलाके से एमडी मादक पदार्थ रखने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि अवैध बजारों में इन मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब आठ लाख रुपये है।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में एक अन्य व्यक्ति फरार है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, आरोपियों की पहचान दानीलिमडा इलाके के निवासी मुश्ताक सैयद और यासीन अंसारी के रूप में हुई है। दोनों के पास से 76.030 ग्राम एमडी मादक पदार्थ जब्त किया गया है। इसकी कीमत 2,28,090 रुपये है। वहीं, अवैध बाजार में इसकी बिक्री कीमत करीब आठ लाख रुपये आंकी गई है।

विज्ञप्ति में बताया गया कि पुलिस ने दो मोबाइल फोन, एक दोपहिया वाहन, 3,000 रुपये नकद और 32 पाउच जब्त किए हैं। इसके साथ ही स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

भाषा प्रचेता नरेश

नरेश