Dumka Truck Fire Accident: जिधर नजर गई उधर लपटें ही लपटें.. लाइटरों से भरी ट्रक की टक्कर के बाद हाईवे बना आग का समंदर, भयावह वीडियो आया सामने

Ads

Dumka Truck Fire Accident: झारखंड के दुमका में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में ज्वलनशील पदार्थ से भरे वाहन में आग लगने के बाद चार ट्रक जलकर खाक हो गए। चलिए विस्तार से आपको पूरी खबर बताते हैं।

  •  
  • Publish Date - February 26, 2026 / 08:35 AM IST,
    Updated On - February 26, 2026 / 08:38 AM IST

dumka fire/ image source: ani x handle

HIGHLIGHTS
  • दुमका में भीषण ट्रक आग
  • ज्वलनशील लाइटर से हादसा
  • चार ट्रक पूरी तरह जले

Dumka Truck Fire Accident: दुमका: झारखंड के दुमका में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में ज्वलनशील पदार्थ से भरे वाहन में आग लगने के बाद चार ट्रक जलकर खाक हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ज्वलनशील सामान (लाइटर) ले जा रही एक गाड़ी को पीछे से दूसरे वाहन ने तेज टक्कर मार दी। टक्कर के झटके से लाइटर सड़क पर बिखर गए और उनमें आग लग गई, जिसने देखते ही देखते आसपास खड़े वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद कुछ समय तक सड़क पर यातायात बाधित रहा और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Dumka Fire Accident: दुमका के एसडीओ ने क्या जानकारी दी ?

दुमका के एसडीओ कौशल कुमार ने बताया कि घटना में कुछ लोग हताहत हुए हैं, हालांकि उनकी सटीक संख्या अभी स्पष्ट नहीं है। आग लगने के बाद मौके पर दमकल और प्रशासन की टीमों ने पहुंचकर कड़ी मशक्कत से लपटों पर काबू पाया। प्रशासन के अनुसार जिस वाहन पर लाइटर लदा था, उसी को पीछे से टक्कर लगी और वहीं से आग भड़कनी शुरू हुई। आग इतनी तेजी से फैली कि चार ट्रक पूरी तरह जल गए। घटना के दौरान एक ट्रक में सो रहा व्यक्ति और उसी वाहन का चालक गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्थिति फिलहाल नियंत्रण में-अधिकारी: Dumka Fire

प्रशासन ने एहतियातन क्षेत्र में अतिरिक्त दमकल वाहन तैनात कर दिए हैं, क्योंकि आशंका है कि दोबारा आग भड़क सकती है। अधिकारियों ने कहा कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और प्रभावित मार्ग पर यातायात धीरे-धीरे सामान्य किया जा रहा है। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है, साथ ही ज्वलनशील सामग्री के परिवहन और सुरक्षा मानकों को लेकर भी सख्ती बरतने की बात कही गई है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

ताजा खबर