लद्दाख में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया

Ads

लद्दाख में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया

  •  
  • Publish Date - March 28, 2023 / 12:28 PM IST,
    Updated On - March 28, 2023 / 12:28 PM IST

लेह, 28 मार्च (भाषा) केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में मंगलवार को 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने यह जानकारी दी।

भूकंप सुबह करीब 10 बजकर 47 मिनट पर महसूस किया गया था। भूकंप से किसी प्रकार की क्षति की अब तक कोई सूचना नहीं है।

भूकंप का केंद्र लेह शहर के 166 किलोमीटर उत्तर में, 105 किलोमीटर की गहराई पर था।

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा