ईडी ने ग्रेटर मोहाली विकास प्राधिकरण, अधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी की

Ads

ईडी ने ग्रेटर मोहाली विकास प्राधिकरण, अधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी की

  •  
  • Publish Date - September 22, 2026 / 03:29 PM IST,
    Updated On - September 22, 2026 / 03:29 PM IST

चंडीगढ़, 22 सितंबर (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन जांच के तहत पंजाब के ग्रेटर मोहाली क्षेत्र विकास प्राधिकरण (जीएमएडीए) के कार्यालय और आवास एवं शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव विकास गर्ग के कार्यालय पर छापेमारी की। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के अलावा मोहाली (एसएएस नगर), चंडीगढ़ और लुधियाना स्थित परिसरों की भी तलाशी ली जा रही है।

उन्होंने बताया कि यह जांच जीएमएडीए में कथित भ्रष्टाचार के मामलों से जुड़ी है। इनमें नीलामी, बिल्डर और डेवलपर पर बकाया बाह्य विकास शुल्क तथा ब्याज शुल्क को माफ करने से संबंधित मामले शामिल हैं।

पंजाब पुलिस की कई प्राथमिकी के आधार पर ईडी ने धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज किया है। केंद्रीय एजेंसी ने इससे पहले जीएमएडीए से जुड़े मामलों में कुछ लोगों के यहां तलाशी ली और उनसे पूछताछ की थी।

भाषा आशीष अविनाश

अविनाश