नयी दिल्ली/लुधियाना, 17 अप्रैल (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय ने पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा और कुछ अन्य लोगों से जुड़े परिसरों पर एक जांच के तहत शुक्रवार को छापेमारी शुरू की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी के अधिकारी लुधियाना और कुछ अन्य स्थानों की छापे मार रहे हैं।
निदेशालय ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरोड़ा के परिसर पर 2024 में भी छापा मारा था।
एक बयान में कहा गया है कि अरोड़ा से जुड़ी कंपनियों और कुछ अन्य संस्थाओं ने औद्योगिक भूमि का आवासीय परियोजनाओं के लिए कथित दुरुपयोग करके राज्य सरकार को ‘‘नुकसान’’ पहुंचाया और अपराध से ‘‘अत्यधिक’’ धन अर्जित किया।
कुछ दिन पहले संघीय जांच एजेंसी ने आम आदमी पार्टी के नेता एवं राज्यसभा सदस्य अशोक कुमार मित्तल के पंजाब और हरियाणा में परिसरों और उनके शैक्षणिक संस्थानों पर विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत छापेमारी की थी।
भाषा सुरभि सिम्मी
सिम्मी