जींद में सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत

जींद में सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत

जींद में सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत
Modified Date: July 8, 2023 / 02:36 pm IST
Published Date: July 8, 2023 2:36 pm IST

चंडीगढ़, आठ जुलाई (भाषा) हरियाणा के जींद जिले में शनिवार को राज्य परिवहन निगम की बस और एक कार के बीच सीधी टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह हादसा बीबीपुर गांव के पास जींद-भिवानी रोड पर हुआ।

सदर पुलिस थाने के प्रभारी संजय कुमार ने फोन पर बताया कि घटना में एक महिला समेत आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि छह घायलों को रोहतक के पीजीआईएमएस अस्पताल ले जाया गया और दो का जींद में इलाज किया जा रहा है।

भाषा

सं शोभना पारुल

पारुल


लेखक के बारे में