नोएडा में कोरोना वायरस के आठ नए मामले

नोएडा में कोरोना वायरस के आठ नए मामले

नोएडा में कोरोना वायरस के आठ नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: January 18, 2021 4:36 am IST

नोएडा, 18 जनवरी (भाषा) नोएडा में सोमवार को कोविड-19 के आठ नए मामले आने से संक्रमितों की कुल संख्या 25,279 हो गयी है।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि सोमवार सुबह तक आठ और मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई।

दोहरे ने बताया कि शहर के विभिन्न अस्पतालों में 157 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है। जनपद में कोरोना वायरस से 91 लोगों की मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान 16 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी, जिससे संक्रमण से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 25,031 हो गयी है।

भाषा सं सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में