आइजोल, दो सितंबर (भाषा) मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के आठ नए मामले सामने आए हैं जिनमें छह सुरक्षा बल के जवान शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1,020 हो गई।
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि आइजोल जिले से सात नए मामले सामने आए हैं और एक मामला कोलासिब जिले से आया है।
नए संक्रमित मरीजों में असम राइफल्स के पांच जवान और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान शामिल है।
उन्होंने बताया कि कुल 1,020 मामलों में से 410 मरीजों का इलाज चल रहा है और 610 इस संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।
मिजोरम में स्वस्थ होने की दर 59.80 फीसदी है। मिजोरम में संक्रमण की वजह से अब तक किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई।
स्वास्थ्य विभाग के एक अन्य अधिकारी के अनुसार 410 लोगों का इलाज चल रहा है, जिनमें से असम राइफल्स के 40 जवान हैं, बीएसएफ के 61 जवान, सेना के पांच जवान और सीआरपीएफ का एक कांस्टेबल है।
अधिकारी ने बताया कि इलाज करा रहे मरीजों में 106 ट्रक चालक भी हैं। वहीं स्वस्थ हो चुके 610 लोगों में सुरक्षा बल के 246 जवान शामिल हैं।
भाषा स्नेहा शाहिद
शाहिद