लद्दाख में कोविड-19 के आठ नये मामले

लद्दाख में कोविड-19 के आठ नये मामले

लद्दाख में कोविड-19 के आठ नये मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: August 20, 2021 5:31 pm IST

लेह, 20 अगस्त (भाषा) लद्दाख में शुक्रवार को कोविड-19 के आठ नये मामले सामने आने के साथ यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,480 हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक केन्द्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 81 हो गयी है। संक्रमण के नये मामलों में छह लेह से जबकि दो कारगिल से सामने आए हैं।

लद्दाख में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के किसी मरीज की मौत नहीं हुई और मृतकों की संख्या 207 बनी हुई है। पिछले वर्ष महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक लेह में 149 मरीजों की जबकि कारगिल में 58 मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक 20,192 मरीज इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं।

भाषा

रवि कांत पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में