नगालैंड में कोविड-19 के आठ नए मामले

Ads

नगालैंड में कोविड-19 के आठ नए मामले

  •  
  • Publish Date - October 10, 2021 / 11:07 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:36 PM IST

नगालैंड, 10 अक्टूबर (भाषा) नगालैंड में रविवार को कोविड-19 के आठ नए मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 31,449 पर पहुंच गयी है, जबकि राज्य में महामारी से किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतकों की तादाद 671 पर स्थिर रही। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

संक्रमण के नए मामलों में राजधानी कोहिमा में सर्वाधिक पांच नए मामले सामने आए। इसके बाद दीमापुर में दो जबकि मोकोकचुंग में कोरोना वायरस संक्रमण का एक नया मामला सामने आया।

बुलेटिन के मुताबिक नगालैंड में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 25 मरीज संक्रमणमुक्त हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 29,505 हो गई है। बुलेटिन में बताया कि राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 259 हो गयी है। संक्रमण से ठीक होने की दर 93.81 प्रतिशत है।

नगालैंड में अब तक 6.95 लाख लोग कोविड-19 रोधी टीका लगवा चुके हैं, जिसमें से 4.08 लाख लोग टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं।

भाषा रवि कांत नीरज

नीरज