लद्दाख में सामने आये कोविड-19 के आठ नये मामले

लद्दाख में सामने आये कोविड-19 के आठ नये मामले

लद्दाख में सामने आये कोविड-19 के आठ नये मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: October 1, 2021 4:42 pm IST

लेह, एक अक्टूबर (भाषा) लद्दाख में शुक्रवार को कोविड-19 के आठ नये मामले सामने आने के बाद इस केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,803 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस केंद्रशासित प्रदेश में फिलहाल कोविड-19 के 68 उपचाराधीन रोगी हैं, जिनमें 64 लेह के और चार कारगिल के हैं।

अधिकारियों ने बताया कि लद्दाख में अभी तक कोविड-19 से 207 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से लेह के 149 और करगिल के 58 लोग थे।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 के 13 और मरीजों के इस संक्रमण से मुक्त हो जाने के बाद अब तक 20528 मरीज ठीक हो चुके हैं। उनके अनुसार, शुक्रवार को जो नये मामले सामने आये, वे सभी लेह से हैं।

भाषा

राजकुमार दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में