राजस्थान में सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत, चार घायल

राजस्थान में सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत, चार घायल

राजस्थान में सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत, चार घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: January 27, 2021 3:02 am IST

जयपुर, 27 जनवरी (भाषा) राजस्थान के टोंक जिले में मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में आठ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गए।

टोंक सदर थाने के थानाधिकारी दशरथ सिंह ने बताया कि यह हादसा रात लगभग सवा दो बजे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 12 पर हुआ। यात्रियों से भरी एक बड़ी जीप को ट्रोले ने पीछे से टक्कर मारी, जिसके बाद जीप एक पुलिया और ट्रोले के बीच फंस गयी।

उन्होंने बताया कि आठ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जीप में सवार लोग मध्य प्रदेश के जीरापुर (राजगढ़) के रहने वाले थे।

भाषा पृथ्वी शोभना

शोभना

शोभना


लेखक के बारे में