रायगढ़ की 210 ग्राम पंचायत में पांच नवंबर को होंगे चुनाव

रायगढ़ की 210 ग्राम पंचायत में पांच नवंबर को होंगे चुनाव

रायगढ़ की 210 ग्राम पंचायत में पांच नवंबर को होंगे चुनाव
Modified Date: October 27, 2023 / 05:37 pm IST
Published Date: October 27, 2023 5:37 pm IST

अलीबाग, 27 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में कम से कम 210 ग्राम पंचायतों में पांच नवंबर को चुनाव होंगे और अगले दिन परिणामों की घोषणा की जाएगी। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक, सरपंच के पद के लिए 485 उम्मीदवार मैदान में हैं जबकि पंचायत सदस्यों के लिए 3395 प्रत्याशी हैं।

अधिकारी ने बताया कि सरपंच के पद के लिए चुनाव आयोग को 825 उम्मीदवारों के नामांकन प्राप्त हुए थे, जिसमें से छटनी के बाद 11 को खारिज कर दिया गया और 329 लोगों ने नाम वापस ले लिया।

भाषा जितेंद्र माधव

माधव


लेखक के बारे में